दुनिया

इजराइल नहीं जा सकते अब बांग्लादेशी, मोहम्मद यूनुस ने फिर पासपोर्ट पर लिखवाया- Except Israel

बांग्लादेश ने एक बार फिर से अपने नागरिकों को इजराइल की यात्रा पर बैन लगा दिया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पासपोर्ट पर फिर से 'इजरायल को छोड़कर (Except Israel)' का प्रावधान जोड़ दिया है।

Image

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस

Photo : AP

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हसीना सरकार का एक और फैसला बदल दिया है और इजराइल के खिलाफ जाते हुए पासपोर्ट पर एक बार फिर से 'इजरायल को छोड़कर (Except Israel)' का प्रावधान जोड़ दिया है। मतलब अब बांग्लादेशी नागरिक अपने पासपोर्ट पर इजराइल नहीं जा सकते हैं।

गाजा पर हमले को लेकर इजराइल से नाराजगी

बांग्लादेश ने गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के बीच अपने पासपोर्ट पर फिर से ‘‘इजराइल को छोड़कर’’ शब्द लिखने शुरू कर दिए हैं यानी उसके नागरिक इजराइल की यात्रा नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने पासपोर्ट और आव्रजन विभाग को विदेश जाने वाले नागरिकों के आधिकारिक यात्रा परमिट में यह वाक्य फिर से लिखने का निर्देश दिया कि ‘‘यह पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए वैध है’’।

हसीना सरकार ने बदला था नियम

अब अपदस्थ की जा चुकीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के कार्यकाल में 2021 में ‘‘इजराइल को छोड़कर सभी देशों के लिए वैध’’ वाक्यांश को हटा दिया गया था। उस समय प्राधिकारियों ने कहा था कि दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए इस वाक्यांश को पासपोर्ट से हटाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article