बांग्लादेश ने भारत के साथ संबंधों को ‘रीसेट’ करने की जताई इच्छा, शेख हसीना के दौर को बताया 'असहज'

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि ढाका किसी बहुपक्षीय मंच के बजाय भारत के साथ सीधी द्विपक्षीय चर्चा के जरिए संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है।

बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को नए सिरे से शुरू करने और दोनों देशों के बीच पारस्परिक हितों पर आधारित नया द्विपक्षीय ढांचा तैयार करने की बात कही है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने ढाका में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ रहे संबंधों को असहज करार दिया। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि ढाका किसी बहुपक्षीय मंच के बजाय भारत के साथ सीधी द्विपक्षीय चर्चा के जरिए संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है।

Tariq rahman

भारत के साथ संबंधों पर बांग्लादेश का रुख

भारत के प्रति अत्यधिक आकर्षण' खत्म करने का बयान

विदेश राज्य मंत्री कबीर ने टिप्पणी करते हुए कहा, ब्रेकफास्ट भारत में, लंच भारत में, डिनर भारत में—तो फिर आप अपना खाना कब खाएंगे? हमें भारत के प्रति अत्यधिक आकर्षण से बाहर निकलना होगा। भारत केवल एक अन्य देश है और बांग्लादेश उसके साथ एक अच्छा कार्य संबंध चाहता है।

End of Feed