शेख हसीना की पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं को मिली सजा-ए-मौत; बांग्लादेश कोर्ट का फैसला, अब क्या करेगी अवामी लीग

बांग्लादेश में अवामी लीग के सात वरिष्ठ नेताओं को मौत की सजा सुनाई गई है। इन नेताओं में शेख हसीना के करीबी भी शामिल हैं।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं को फांसी की सजा सुनाई गई है। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-2 (ICT-2) ने ये सजा दी है। उनपर 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने, उसका निर्देशन करने और उसे बढ़ावा देने का आरोप है। इन सभी पर मानवता के खिलाफ अपराध का मामला चलाया गया था। सातों आरोपियों का मुकदमा उनकी गैरमौजूदगी में चला।

Sheikh Hasina

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना। तस्वीर-AP

तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता न्यायमूर्ति मोहम्मद नाजरुल इस्लाम चौधरी ने की। जिन नेताओं को मौत की सजा सुनाई गई है, उनमें अवामी लीग के महासचिव और पूर्व सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर, संयुक्त महासचिव एएफएम बहाउद्दीन नसीम और पूर्व सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मोहम्मद अली अराफात प्रमुख हैं।

End of Feed