दुनिया

Bangladesh: अत्याचार से त्रस्त हजारों हिंदुओं ने निकाली रैली; आज फिर उतरेंगे सड़कों पर, हंगामे के आसार

आज ढाका में एक और हिंदू रैली की योजना है। लगभग 30000 हिंदुओं ने दक्षिणपूर्वी शहर चट्टोग्राम के एक प्रमुख चौराहे पर प्रदर्शन किया। देश में अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। देश के प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल ने कहा है कि 4 अगस्त से अब तक हिंदुओं पर 2000 से अधिक हमले हो चुके हैं।

Image

आज फिर उतरेंगे सड़कों पर बांग्लादेशी हिन्दू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं ने शुक्रवार को हमलों और उत्पीड़न के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने रैली निकालकर अंतरिम सरकार से रक्षा की अपील की और कहा कि हिंदू समुदाय के नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के मामले हटाए जाएं। 19 हिंदू नेताओं के खिलाफ बुधवार को राजद्रोह का आरोप दर्ज किए जाने के बाद चट्टोग्राम में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। शनिवार को ढाका में एक और हिंदू रैली की योजना है। लगभग 30000 हिंदुओं ने दक्षिणपूर्वी शहर चट्टोग्राम के एक प्रमुख चौराहे पर प्रदर्शन किया। देश में अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। देश के प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल ने कहा है कि 4 अगस्त से अब तक हिंदुओं पर 2000 से अधिक हमले हो चुके हैं।

शेख हसीना की सहयोगी दल के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ हमला

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के सहयोगी दल के ढाका स्थित केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार रात आग लगा दी गई। हमले में जातीय पार्टी का कार्यालय आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हुसैन मुहम्मद इरशाद द्वारा स्थापित जातीय पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग के नेतृत्व वाले ग्रैंड अलायंस का हिस्सा थी। वहीं, राजनीतिक गोनो औधिकार परिषद के नेता शकीलुज्जमां ने कहा कि हमारा जुलूस जातीय पार्टी कार्यालय के बाहर से गुजर रहा था, तभी उसके कार्यालय की छत से उनपर ईंटें फेंकी गईं। उन्होंने खुद ही अपने कार्यालय में आग लगा दी और फरार हो गए। इसे लेकर जातीय पार्टी की ओर से अबतक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article