बांग्लादेश में चल क्या रहा है? शेख हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत, परिवार को आखिर क्या है शक?

बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव तुराग नदी से बरामद हुआ है। वह 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने से जुड़े वीडियो को रिकॉर्ड करने के दावे के बाद चर्चा में आए थे। पुलिस ने मोबाइल और घड़ी से पहचान की। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वीडियो को रिकॉर्ड करने का दावा करने वाले बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव बरामद किया गया है। उनका शव तुराग नदी से मिला। उनके लापता होने की खबर सामने आने के एक दिन बाद शव मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

sheikh hasina (2)

शेख हसीना के प्लेन छोड़ने का वीडियो किया था रिकॉर्ड, अब तुराग नदी में मिला पूर्व वायु सेना अधिकारी का शव।

शेख हसीना के देश छोड़ने के वीडियो से आए थे चर्चा में

तहसीफ सौरी 5 अगस्त 2024 को उस समय चर्चा में आए थे, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के विमान से बांग्लादेश छोड़ने का वीडियो सामने आया था। दावा किया जाता है कि इस घटना का वीडियो तहसीफ ने ही रिकॉर्ड किया था। शेख हसीना के देश छोड़ने की घटना बांग्लादेश की राजनीति में एक अहम मोड़ साबित हुई थी।

End of Feed