बांग्लादेश की हेकड़ी, पहले शेख मुजीबुर रहमान का घर तोड़ा गया, अब शेख हसीना को लेकर भारत के समक्ष दर्ज कराया विरोध

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार देर रात पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की और देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के भित्ती चित्रों को विरूपित कर दिया। इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की। तो

Bangladesh Lodges Protest: बांग्लादेश की हेकड़ी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ वह लगातार पूर्व पीएम शेख हसीना और भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ शेख हसीना के खिलाफ शिकायत का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। बांग्लादेश ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारत प्रवास के दौरान दिए गए बयानों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया।

Bangladesh hasina house

बांग्लादेश में फैली अराजकता

शेख हसीना के भाषण पर भड़का बांग्लादेश

यह घटनाक्रम शेख हसीना द्वारा बुधवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए भाषण के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से मौजूदा शासन के खिलाफ संगठित तौर पर प्रतिरोध का आह्वान किया था। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारत सरकार के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर लगातार की जा रही झूठी मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिससे बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो रहा है।

End of Feed