रहमान सरकार को चुभ गई शेख हसीना की बात, भारत में मीडिया से लाइव बातचीत पर जताई कड़ी नाराजगी

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'बांग्लादेश इस बात से बेहद आक्रोशित है कि नरसंहार के मामले में दोषी ठहराई जा चुकी और फरार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आज शाम नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति दी गई।'

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में मीडिया से लाइव बातचीत पर तारिक रहमान सरकार ने नाराजगी जाहिर की है। बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि हसीना ने अपने संबोधन में बांग्लादेश और उसके लोगों के खिलाफ 'ज़हरीली और कटु बयानबाजी' की। ढाका ने अवामी लीग की नेता पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। बुधवार (स्थानीय समय) जारी एक प्रेस बयान में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'बांग्लादेश इस बात से बेहद आक्रोशित है कि नरसंहार के मामले में दोषी ठहराई जा चुकी और फरार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आज शाम नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति दी गई, जहां उन्होंने और उनके सहयोगियों ने बांग्लादेश राष्ट्र और उसके लोगों के खिलाफ जहरीली और कटु बयानबाजी की।'

Sheikh Hasina

भारत में हैं शेख हसीना।

'जुलाई क्रांति' की दूसरी वर्षगांठ मना रहा बांग्लादेश

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, 'ढाका को इस बात का गहरा खेद है कि भारत सरकार को पहले ही इस कार्यक्रम के हमारी द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों से अवगत कराने के बावजूद, इस सार्वजनिक कार्यक्रम को आयोजित होने दिया गया।' मंत्रालय ने कहा कि जिस दिन बांग्लादेश के लोग 'जुलाई क्रांति' की दूसरी वर्षगांठ मना रहे हैं, उसी दिन भारतीय भूमि पर शेख हसीना का यह मीडिया संवाद 'बांग्लादेश की संप्रभुता का अपमान' और 'जुलाई क्रांति के शहीदों का गंभीर अनादर' है। बयान में कहा गया, 'संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित तथ्यों से इनकार करना, जिनमें जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान निर्दोष नागरिकों और छोटे बच्चों की निर्मम हत्या शामिल है, फरार दोषी हसीना और उनके आपराधिक सहयोगियों द्वारा इतिहास की धारा को पलटने का एक व्यर्थ प्रयास है। बांग्लादेश की जनता पहले भी ऐसे प्रयासों को खारिज कर चुकी है और आज भी उन्हें स्वीकार नहीं करती।'

End of Feed