दुनिया

'बांग्लादेश को कमजोर करने की कर रहे साजिश', खालिदा जिया ने शेख हसीना पर साधा निशाना; चुनाव का किया आह्वान

Bangladesh Elections: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने शेख हसीना पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि 'फासीवादी देशद्रोही' अब भी जुलाई के विद्रोह की उपलब्धियों को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फासीवादी देशद्रोही अपनी साजिशों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने सभी से बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

Image

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (बाएं) और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (दाएं)

Bangladesh Elections: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने शेख हसीना पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि 'फासीवादी देशद्रोही' अब भी जुलाई के विद्रोह की उपलब्धियों को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं और उन्होंने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए सभी को स्वीकार्य राष्ट्रीय चुनाव कराने का आह्वान किया।

उनके पुत्र और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से तटस्थता बनाए रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्षता पर जनता का संदेह बढ़ता जा रहा है।

खालिदा जिया ने क्या कुछ कहा?

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं जिया ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संबोधन में कहा, ''फासीवादी देशद्रोही अपनी साजिशों को लेकर सक्रिय हैं।'' उन्होंने सभी से बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

उपचार के लिये लंदन में मौजूद जिया (79) ने कहा, ''फासीवादी शासक जन आंदोलन के दौरान भाग गया। लोगों को उम्मीद है कि मौजूदा अंतरिम सरकार राष्ट्र के रखरखाव के लिए न्यूनतम सुधारों को जल्दी पूरा करेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में वापसी के लिए सभी को स्वीकार्य चुनाव कराएगी''

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आइये हम लोकतांत्रिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएं। आइए हम एकता को और तेज करें। उन्होंने कहा कि हालांकि, मैं इलाज के लिए ब्रिटेन में हूं, लेकिन मैं हमेशा आपके साथ हूं।

युनूस सरकार को लेकर खालिदा जिया ने कही यह बात

लगभग 4,000 पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक बीएनपी अध्यक्ष रहमान ने अंतरिम सरकार से तटस्थता बनाए रखने को कहा। लंदन से डिजिटल मंच के जरिए बोलते हुए उन्होंने कहा, ''इसकी (सरकार की) निष्पक्षता को लेकर लोगों में चिंताएं पहले ही उभर चुकी हैं। मैं सरकार से तटस्थता बनाए रखने में ज्यादा सतर्क रहने का आग्रह करता हूं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article