रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह आज लेंगे नेपाल के PM पद की शपथ; सामान्य प्रथा से अलग होगा समारोह

Nepal PM Oath Ceremony: नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुना, जिससे वह देश के नए प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई है।

Nepal PM Oath Ceremony: नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुना, जिससे वह देश के नए प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। पार्टी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था। बालेंद्र शाह ने पांच मार्च के संसदीय चुनावों में शानदार जीत हासिल की और प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें जीतीं।

Balendra Shah

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह

हिंदू रीति-रिवाज के तहत होगा समारोह

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष हिंदू रीति-रिवाज के तहत आयोज‍ित एक विशेष कार्यक्रम में बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आरएसपी की केंद्रीय समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया कि बालेंद्र शाह काठमांडू महानगरपालिका के मेयर रह चुके हैं, उन्हें संसदीय दल का नेता नियुक्त किया जाए। यह कदम विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद लागू होगा।

End of Feed