B-2 Spirit bomber : अमेरिका का B-2 स्प्रिरिट बॉम्बर दुनिया का सबसे खतरनाक और घातक बॉम्बर जेट माना जाता है। इस बॉम्बर को आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी देखा होगा। इंडिपेंडेंस डे, आयरन मैन 2, रैम्पेज और कैप्टन मार्वल जैसी फिल्मों में ये बॉम्बर दिखाया गया है। B-2 स्प्रिरिट बॉम्बर बॉम्बर स्टील्थ तकनीक से बना है और दुनिया का सबसे महंगा स्टील्थ बॉम्बर है। स्टील्थ बॉम्बर वो होते हैं जिनको रडार भी नहीं पकड़ पाता है। ये इतना खतरनाक है कि अमेरिका ने इसे किसी भी देश को नहीं बेचा है। दिखने में ये किसी बड़ी सी चिड़िया की तरह दिखाई देता है। इसके विंग्स की चौड़ाई 172 फीट है। इसे अमेरिका की नॉर्थरोप ग्रमैन कंपनी ने तैयार किया है।
- B-2 Spirit 16 परमाणु बम ले जा सकता है
- दुश्मन के एयर डिफेंस को चकमा दे सकता है
- एक हजार किलो के परंपरागत बम भी कैरी कर सकता है
- फ्लाइंग रेंज 19 हजार किलोमीटर है
- एक B-2 Spirit की कीमत 17 हजार 500 करोड़ से ज्यादा है
