Imran Khan news : एक टाइम था जब प्रधानमंत्री रहते हुए इमरान खान का ऐसा जलवा था वो अपने घर से पीएम हाउस तक 15 किलोमीटर की दूरी में भी हेलिकॉप्टर से जाते थे, जिस हेलीकॉप्टर का हर घंटे का खर्च ही करीब 2 लाख 75 हजार रुपये थे। 100 करोड़ रुपये तो इमरान खान ने हेलीकॉप्टर से ऑफिस और घर आने जाने में ही उड़ा दिए थे। लेकिन जब दिन बदलते है तो सब उड़ जाता है। सत्ता ही नहीं सुरक्षा गार्ड भी गायब हो जाते हैं
इमरान की सुरक्षा
PM रहते हुए गार्ड्स- 250PM से हटने के बाद गार्ड्स - 70
27 जनवरी 2023 को गार्ड्स - 0
तोशेखाना वाले मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि तोशेखाना वाले मामले में इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को गिरफ़्तार करने पहुंची थी लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स की वजह से अरेस्ट नहीं कर पाई इसलिए सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली, वैसे इमरान खान की सुरक्षा वापस लेने से पाकिस्तान के हर महीने 2 करोड़ 20 लाख रुपये बच रहे हैं। इतने पैसे से तो पाकिस्तान के 1 लाख 10 हज़ार परिवार को एक किलो आटा मिल सकता है जिसके लिए अब तक 20 लोग जान गंवा चुके हैं।
प्राइवेट सिक्योरिटी के घेरे में इमरान
पिछले महीने 21 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान इमरान खान इसी तरह के सुरक्षा घेरे के बीच कोर्ट में पहुंचे थे। आजकल इमरान खान कई मुकदमे झेल रहे हैं। उन्हें आये दिन कोर्ट जाना पड़ता है, उनके पास अब पहले जैसी सुरक्षा नहीं है इसलिए ये तरीका सेट किया है, ये इमरान खान की प्राइवेट सिक्योरिटी है। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ शहबाज़ सरकार पर दबाव बनाना चाहती है। पीटीआई बताना चाहती है कि इमरान की सुरक्षा वापस लेने की वजह से उन्हें कितनी परेशानी हो रही है, उन्हें पब्लिक प्लेस में आने जाने के दौरान बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है और उनकी जान को बहुत ख़तरा है।
बुलेटप्रूफ बुर्के में कोर्ट जाते हैं इमरान
इमरान खान को इस तरह का कैप इसलिए पहनाया ताकि गोली के हमले से सिर या चेहरे को बचाया जा सके। हालांकि इस कैप में देखने किए छोटा सा हिस्सा बना हुआ है लेकिन इसमें कुछ साफ दिखाई नहीं देता, जिससे इमरान खान को बहुत परेशानी हो रही है लेकिन जान की सुरक्षा के लिए इस तरह की ये परेशानी बहुत मामूली है मगर लोगों को तो मौका मिल गया है इसलिए पूछ रहे हैं कि अब पता चला कि बुर्का पहनने में कैसा महसूस होता है, वैसे आजकल इमरान खान इसी बुलेटप्रूफ बुर्के में ही कोर्ट में जाते हैं।
