Ayatollah Khamenei: एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमले में ईरान के सुप्रीम कमांडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है, वहीं खामेनेई के कार्यालय ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार्यालय ने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई दृढ़ और संकल्पित हैं, और सक्रिय रूप से युद्ध का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल ने युद्ध छोड़ दिया है और तेहरान सहति ईरान के कई शहरों पर मिसाइल हमले हुए हैं। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
ईरान का दावा, खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित
हमले में खामनेई की मौत- ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर अपने हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम कमांडर खामनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, 'इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक खामनेई की मौत हो गई है। यह सिर्फ ईरान की जनता के लिए बल्कि अमेरिका और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए न्याय है, जो उनके शासन और समर्थक समूहों की हिंसा कि शिकार हुए हैं।' इससे पहले इजरायल ने भी ऐसा ही दावा किया है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी अपने राष्ट्रपति के इस सोशल मीडिया पोस्ट को री-पोस्ट किया है। अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया गया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), सेना और अन्य सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब संघर्ष नहीं चाहते और कथित रूप से ‘इम्युनिटी’ की मांग कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि खामनेई हमारे इंटेलिजेंस और बहुत ही उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम को धोखा नहीं दे पाए। उन्होंने कहा, हमारी अत्याधुनिक खुफिया तंत्र और सैन्य कार्रवाई के जरिए हमने यह कार्रवाई की। हम इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सुप्रीम लीडर खामनेई और इस जंग में मारे गए उनके अन्य साथी कुछ भी नहीं कर सकते थे।
खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं: नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं। नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है। सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
