दुनिया

यूक्रेन की सैन्य ताकत में होगा और इजाफा, ऑस्ट्रेलिया कीव को दे रहा अपने 49 पुराने अब्राम्स टैंक

Abrams Tank: ऑस्ट्रेलिया अपने 49 पुराने एम1ए1 अब्राम्स टैंक यूक्रेन को देगा। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बताया कि कि ऑस्ट्रेलिया सरकार यूक्रेन को अपने अधिकतर अमेरिका निर्मित एम1ए1 टैंक दे रही है, जिनकी कीमत 24 करोड़ 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (16 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर) है।

Image

अब्राम्स टैंक

Photo : iStock

Abrams Tank: ऑस्ट्रेलिया अपने 49 पुराने एम1ए1 अब्राम्स टैंक यूक्रेन को देगा। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कीव को एम1ए1 अब्राम्स टैंक देने की बात कही। यूक्रेन ने ये टैंक उसे दिए जाने का कुछ महीने पहले अनुरोध किया था।

रिचर्ड मार्लेस ने क्या कुछ कहा?

मार्लेस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया सरकार यूक्रेन को अपने अधिकतर अमेरिका निर्मित एम1ए1 टैंक दे रही है, जिनकी कीमत 24 करोड़ 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (16 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर) है। ऑस्ट्रेलिया में इनका स्थान 75 अगली पीढ़ी के एम1एक2 टैंकों का बेड़ा लेगा। मार्लेस ने फरवरी में कहा था कि यूक्रेन को पुराने हो चुके टैंक देना उनकी सरकार के एजेंडे में नहीं है लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि वे इस मदद को अपनी सरकार के पिछले रुख से पीछे हटने के रूप में नहीं देखते।

मार्लेस ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ से कहा कि हम यूक्रेन सरकार से इस मामले में लगातार बात कर रहे हैं कि हम उन्हें किस तरह से सर्वश्रेष्ठ सहायता दे सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पास मौजूद सामग्री की समीक्षा करते हैं, हम इसकी प्रभावशीलता, इसकी स्थिति पर गौर करते हैं और हम यह समीक्षा करते हैं कि क्या यह कोई अंतर ला पाएगी, क्या इसे बरकरार रखा जा सकता है और क्या युद्ध में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और अब्राम्स टैंक इन सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं।’’

यूक्रेन ने फैसले का किया स्वागत

ऑस्ट्रेलिया में यूक्रेन के राजदूत वासिल मायरोशनिचेंको ने विपक्षी सांसदों की इस आलोचना पर कोई टिप्पणी नहीं की कि टैंकों को पहले ही दान कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘यह समय पर की गई, बहुत ही महत्वपूर्ण और उद्देश्य के लिए बहुत ही उपयुक्त घोषणा है। हम सरकार के निर्णय का सम्मान करते हैं। यह आसान नहीं था और मुझे बहुत खुशी है कि सकारात्मक फैसला किया गया।’’

इसी के साथ रूस द्वारा 2022 में हमला किए जाने के बाद से यूक्रेन को ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई सैन्य सहायता का कुल मूल्य 1.3 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (86 करोड़ 60 अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो गयी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article