दुनिया

जॉर्डन में इजराइली दूतावास के पास हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल; मारा गया हमलावर

जॉर्डन की राजधानी अम्मान के रबियाह इलाके में स्थित इजराइली दूतावास के पास हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Image

जॉर्डन में इजराइली दूतावास के पास हमला

Photo : AP

जॉर्डन में स्थित इजराइली दूतावास के पास हमला हुआ है। एक हमलावर सीधे इजराइली दूतावास के पास पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने लगा। इस हमले में तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं।

मारा गया हमलावार

जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा था सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर हमलावर का पीछा किया। जिसके बाद इजराइली दूतावास के पास पुलिस दल पर गोलीबारी करने के आरोपी को ढेर कर दिया गया। हमलावर की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

अम्मान के रबियाह इलाके में हुआ हमला

गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के जॉर्डन की राजधानी अम्मान के रबियाह इलाके में हुई। दूतावास के पास गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। बयान में कहा गया, ‘‘हमलावर का पीछा किया गया और उसे घेर लिया गया, जिसके बाद उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें हमलावर मारा गया।’’

इजराइल और जॉर्डन के बीच संबंध

इजराइल और जॉर्डन के बीच 1994 में शांति समझौता हुआ था लेकिन हमास के साथ युद्ध और लेबनान में इजराइली हमले के बाद से दोनों देशों के बीच काफी तनाव है।

PTI से इनपुट के साथ

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article