सऊदी के डॉक्टर ने क्रिसमस मार्केट में भीड़ पर चढ़ा दी कार, 2 की मौत
Germany Christmas Market Attack: जर्मनी से बड़ी खबर शनिवार की सुबह सामने आई, यहां के मैगडेबर्ग शहर के एक क्रिसमस मार्केट में हमला हुआ है बताया जा रहा है कि इस बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक बेकाबू कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक बच्चा और एक व्यक्ति की जान चली गई है वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं हमलवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है वह पेशे से डॉक्टर है और सऊदी अरब का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 68 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें से 15 लोग बुरी तरह से घायल है, इस घटना के बाद पुलिस ने सऊदी अरब के एक डॉक्टर जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है उसको गिरफ्तार किया है जो कार चला रहा था।
जर्मनी के आंतरिक मंत्री नैंसी फेसर ने घटना पर दुख जताया
वहीं जर्मनी के आंतरिक मंत्री नैंसी फेसर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाएं घायलों की मदद में जुटी हैं उनकी संवेदनाएं हादसे में पीड़ित सभी लोग और उनके परिजनों के साथ हैं। फेसर ने लिखा, 'मैगडेबर्ग से आई यह खबर बेहद चौंकाने वाली है. आपातकालीन सेवाएं घायलों की देखभाल और जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. हमारी पूरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.'
जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला
घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और मार्केट में पहुंचकर हालात को काबू किया और शख्स को पकड़ा, पुलिस ने वाहन में विस्फोटक होने की आशंका जताई थी, लेकिन जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला है।
