Indonesia train accident: इंडोनेशिया में हादसा, दो ट्रेनों में हुई टक्कर, कम से कम 4 की मौत, दर्जनों घायल

Indonesia train accident : सरकारी रेलवे कंपनी केरेटा एपीआई इंडोनेशिया (KAI) की प्रवक्ता एन्ने पूर्बा ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की और बताया कि 38 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Indonesia : इंडोनेशिया में सोमवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में दो ट्रेनों के टकराने की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया में कहा गया कि रेलवे ट्रैक पर एक लंबी दूरी की ट्रेन ने एक यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों अंतिम आंकड़ा अभी नहीं आया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Indonesia train accident

इंडोनेशिया में ट्रेन हादसा।

38 घायल अस्पताल में भर्ती

स्थानीय मीडिया में दिखाई गई फुटेज में बेकासी टीमूर स्टेशन के पास मेडिकल ट्रॉलियों पर ले जाए जा रहे यात्रियों को देखा गया। अन्य तस्वीरों में बचावकर्मी ट्रेन के मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश करते हुए नजर आए। सरकारी रेलवे कंपनी केरेटा एपीआई इंडोनेशिया (KAI) की प्रवक्ता एन्ने पूर्बा ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की और बताया कि 38 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

End of Feed