जिम्बाब्वे में बड़ा हादसा, लेक करिबा में यात्रियों से भरी नाव पलटी; 15 की मौत, 27 लापता

जिम्बाब्वे पुलिस और राज्य प्रसारक (ZBC) द्वारा जारी फुटेज के अनुसार, घटनास्थल पर एक हेलीकॉप्टर गश्त कर रहा है और पानी में पलटी हुई नाव के पास कई स्पीडबोट्स बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। लापता 27 लोगों की तलाश जारी है।

जिम्बाब्वे की प्रसिद्ध 'लेक करिबा' (Kariba Lake) में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक पुरानी नौका के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता हैं। राहत एवं बचाव दल द्वारा 77 लोगों को सुरक्षित बचाकर झील के एक द्वीप पर पहुंचाया गया है।

Boat capsized

लेक करीबा में डूबी नाव (File photo)

क्षमता से अधिक यात्री थे सवार

जिम्बाब्वे की सिविल प्रोटेक्शन यूनिट (CPU) के अधिकारियों के अनुसार, नाव की आधिकारिक यात्री क्षमता 90 लोगों की थी। हालांकि, पुष्ट टिकट बिक्री के आधार पर जहाज पर 114 वयस्क यात्री और 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। एजेंसी ने अंदेशा जताया है कि टिकट-मुक्त उम्र के कई बच्चे भी सवार थे, जिनकी सही गिनती उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कुल यात्रियों की संख्या क्षमता से काफी अधिक थी।

End of Feed