दक्षिणी इथियोपिया में भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत, कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल

ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए, जब बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। बचाव अभियान जारी है।

Ethiopia Landslide: इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए, जब बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे।

landslide

भूस्खलन में कई मौतें (File photo)

आयेले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया। उन्होंने बताया कि कई बच्चे हैं जो हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट रहे हैं। बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इथियोपिया में जुलाई में शुरू होने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है। बारिश का यह मौसम सितंबर मध्य तक जारी रहने की संभावना है।

End of Feed