Arctic Storm: अमेरिका व कनाडा में आर्कटिक तूफान से 38 की गई जान, तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2022, 12:03 AM IST

Arctic storm in US: वर्मोंट, ओहियो, मिसौरी, विस्कॉन्सिन, कंसास और कोलोराडो में भी तूफान से मौतों की सूचना मिली है।अन्य चार मौतें कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिमी प्रांत मेरिट शहर के पास बर्फीली सड़क पर एक बस के पलट जाने से हुईं।

Arctic storm Update: अमेरिका और कनाडा के कई हिस्सों में आए भयंकर आर्कटिक तूफान के कारण कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।बीबीसी ने बताया कि 38 मृतकों में से 34 अमेरिका के हैं। इनमें से अधिकांश बफेलो, न्यूयॉर्क के हैं।

US Arctic storm

आर्कटिक तूफान के कारण कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है

बफेलो की मूल निवासी न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, यह इतिहास में बफेलो के सबसे विनाशकारी तूफान के रूप में जाना जाएगा।

End of Feed