पाकिस्तान के मंत्री को सता रहा डर, कहा- अगले 36 घंटे में भारत कर देगा हमला, PAK को बताया आतंकवाद से पीड़ित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दिए जाने के एक दिन बाद मंत्री तरार का बयान आया है जिसमें उनका डर साफ झलक रहा है।

Pak Minister Fears Indian Retaliation: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के एक और मंत्री को भारत के हमले का डर सता रहा है। मंत्री को डर सता रहा है कि भारत अगले 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला कर देगा। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार सुबह दावा किया कि देश को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दिए जाने के एक दिन बाद मंत्री तरार का बयान आया है जिसमें उनका डर साफ झलक रहा है।

pak minister tarar

पाकिस्तानी मंत्री को सता रहा हमले का डर

तरार ने दी गीदड़भभकी

एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में तरार ने गीदड़भभकी दी कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा और क्षेत्र में किसी भी गंभीर परिणाम के लिए भारत जिम्मेदार होगा। तरार ने कहा, पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम की घटना के बाद अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला करने का इरादा रखता है। किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी गंभीर परिणाम के लिए भारत पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

End of Feed