अमेरिका में एक और भारतीय छात्र हुआ हिंसा का शिकार, सड़कों पर दौड़ाते रहे हमलावर, घायल करके लूटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 12:43 PM IST

शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को कहा कि वह अली और उनकी पत्नी के संपर्क में है और उन्हें इस मामले में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Indian Student Attacked in USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र हिंसा का शिकार हुआ है। शिकागो में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक भारतीय छात्र पर हमला किया और उसका फोन लूट लिया। छात्र के परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने और उचित इलाज देने की अपील की है। हैदराबाद के रहने वाले सैयद मजाहिर अली शिकागो के इंडियाना वेस्लीयन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। ABC7 शिकागो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 4 फरवरी को उनके वेस्ट रिज अपार्टमेंट के पास हथियारबंद लुटेरों ने उन पर हमला किया था।

USA Indian attacked

भारतीय छात्र पर हमला

चार लोगों ने अली पर हमला किया

वायरल वीडियो में अली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब वह घर जा रहे थे तो चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अली ने वीडियो में कहा, मैं घर वापस खाना लेकर जा रहा था, तभी चार लोगों ने मुझे घेर लिया, लात-घूंसे मारे और मेरा फोन लेकर भाग गए। कृपया मेरी मदद करें। हमले में अली को कई चोटें आईं।

End of Feed