दुनिया

King Charles III diagnosed Cancer: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर, बकिंघम पैलेस ने की पुष्टि, शुरू हुआ इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 11:57 AM IST

King Charles III diagnosed with Cancer: शाही परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रोस्टेट ग्रंथि की जांच के दौरान किंग चार्ल्स III कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। डॉक्टरों ने उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की हिदायत दी है।

Image

ब्रिटेन की किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर

Photo : Twitter

Cancer diagnosed King Charles III : ब्रिटेन की किंग चार्ल्स III कैंसर से पीड़ित हैं। इसकी पुष्टि बकिंघम पैलेस की ओर से की गई है। शाही परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रोस्टेट ग्रंथि की जांच के दौरान किंग चार्ल्स III कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। हालांकि, उनको किस प्रकार का कैंसर हुआ है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। बयान में कहा गया है कि बकिंघम पैलेस में ही उनका इलाज शुरू किया गया है।

ब्रिटेन के शाही परिवार ने बताया है कि डॉक्टरों ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय(Cancer diagnosed King Charles III) को किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहने की हिदायत दी है, इस दौरान वह राजकीय कामकाज करते रहेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि उनकी जगह परिवार के दूसरे सीनियर मेंबर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स III के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह जल्द ही पूरी ताकत के साथ लौटेंगे। मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके जल्द ठीक होने का कामना कर रहा है।

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III राजा बने थे

बता दें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III ब्रिटेन के नए राजा बने थे। बीते साल मई में उनकी ताजपोशी की गई थी। उस समय वे 73 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर, 1948 में हुआ था, जब वे महज 4 साल के थे तब उनकी मां महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी थीं। 20 साल की उम्र में उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में नियुक्त किया गया था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 में लेडी डायना स्पेंसर से शादी की। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनमें प्रिंस विलियन और प्रिंस हैरी हैं। 1996 में यह शादी टूट गई, जिसके बाद उन्होंने 2005 में कैमिला से दूसरी शादी की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!