दुनिया

हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट पड़ी है इजराइली सेना, मारा गया एक और कमांडर नबील काउक

हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के सदस्य, नबील काउक मारा जा चुका है। काउक हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों के करीबी था और सीधे तौर पर इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था।

Image

मारा गया हिज्बुल्लाह का एक और कमांडर नबील काउक

KEY HIGHLIGHTS
  • मारा गया हिज्बुल्लाह का एक और कमांडर
  • इजराइल की सेना ने किया दावा
  • पहले ही हिज्बुल्लाह चीफ को मार चुका है इजराइल

इजराइल लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इजराइली जहाजों का निशाना हिज्बुल्लाह चीफ से लेकर ईरान के कमांडर तक हो चुके हैं, अब इजराइल ने हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को मार गिराया है। इजराइल ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह कमांडर नबील काउक को मार गिराया गया है।

कौन था नबील काउक

हिजबुल्लाह की प्रीवेंटेटिव सुरक्षा इकाई के कमांडर और उनकी कार्यकारी परिषद के सदस्य, नबील काउक को आईडीएफ के एक सटीक हमले में मार गिराया गया। काउक हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों के करीबी था और सीधे तौर पर इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था। वह 1980 के दशक में हिजबुल्लाह में शामिल हुआऔर उसे संगठन के भीतर एक प्रमुख शख्स माना जाता था। काउक, अक्सर मीडिया में हिजबुल्लाह का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आता था। वह राजनीतिक, सैन्य, रणनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी किया करता था।

हिज्बुल्लाह चीफ को मार चुका है इजराइल

इससे पहले शुक्रवार देर रात आईडीएफ के हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, ग्रुप के कई कमांडरों के साथ मारा गया। आईडीएफ ने शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला किया था जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई।

लेबनान पर बम बरसा रहा इजराइल

इजरायल सोमवार से लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। यह यूहदी राष्ट्र के सबसे बड़े सैन्य अभियानों में से एक है। इजराइल पर हिज्बुल्लाह भी लगातार पलटवार कर रहा है। सैकड़ों रॉकेट इजराइल को निशाना बना चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article