दुनिया

आपदा में फंसे जीवों को बचाने वाले पायलट की मौत; 'व्हिस्की' और 'प्लूटो' का चल रहा इलाज

Plane Crash: सेउक किम ने पिछले सप्ताहांत अपने विमान में तीन छोटे कुत्तों के साथ मैरीलैंड से उड़ान भरी थी, लेकिन उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि विमान पहाड़ी इलाके में अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Image

दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

Photo : AP

Plane Crash: सेउक किम ने पिछले सप्ताहांत अपने विमान में तीन छोटे कुत्तों के साथ मैरीलैंड से उड़ान भरी थी, लेकिन आपदा में फंसे जानवरों को बचाने में ही अपनी जिंदगी लगाने वाले किम की यह आखिरी उड़ान साबित हुई। हालांकि, हादसे में बचे दो कुत्तों का इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

किम ने पायलट बनने के अपने बचपन के सपने को साकार करने के बाद आपदा क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले आश्रयों और अन्य विपत्तियों में फंसे बिल्लियों और कुत्तों को बचाया। इनमें एक कंटेनर में कई दिनों तक फंसे हुए एक कुत्ते को बचाना भी शामिल था।

कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

किम ने ऐसा करने के लिए अन्य लोगों को भी तैयार किया, लेकिन रविवार को न्यूयॉर्क की उड़ान किम की आखिरी उड़ान बन गई। अधिकारियों ने बताया कि किम का 1986 का मूनी एम20जे कैट्सकिल विमान पर्वत के बर्फीले जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में 49 वर्षीय पायलट और एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि अन्य दो पिल्ले बच गए। उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत बेहतर है।

जानवरों की मदद करते थे किम

किम की साथी बचावकर्मी सिडनी गैली ने कहा कि इस दुनिया में किम जैसे बहुत कम लोग होते हैं। इसके पीछे उनका कोई स्वार्थ नहीं था। उन्हें किसी से तारीफ की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, “किम सिर्फ मदद करना चाहते थे।”

Plane Crash Puppy Survivor

दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

विमान हादसे के बाद चार महीने के लैब्राडोर-मिक्स प्रजाति के पिल्ले व्हिस्की को बर्फ के बीच पड़े हुए पाया गया था। उसके दो पैर टूट गये थे। व्हिस्की की कनेक्टिकट के मिडलटाउन में पाइपर मेमोरियल वेटरनरी इमरजेंसी एवं स्पेशलिटी अस्पताल में सर्जरी होनी है और वह पहले से बेहतर है।

'प्लूटो' भी हो रहा स्वस्थ

वीडियो में भूरे रंग के इस पिल्ले को पेट पर मालिश करवाते हुए देखा जा सकता है और मालिश के वक्त वह एक कर्मचारी का चेहरा चाट रहा था। घटना में दूसरे जीवित बचे कुत्ते का नाम प्लूटो है, जो 18 महीने का है। प्लूटो को मामूली चोट लगी थी और वह सोमवार को मिला था। गैली ने कहा कि तीसरा पिल्ला 2.3 किलोग्राम का था, जिसका नाम लिसा था।

संघीय उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि विमान पहाड़ी इलाके में अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के जांचकर्ता दुर्घटना स्थल पर मौजूद थे। गैली ने कहा कि यह विमान किम का तीसरा विमान था, जिसे उन्होंने हाल के महीनों में खरीदा था।

बर्फ में दबा हुआ था विमान

उन्होंने कहा कि विमान ऐसी तकनीक से लैस था, जिसके जरिये आपात स्थिति में इसकी तलाश की जा सकती थी। शेरिफ ने बताया कि विमान के तकनीक से लैस होने के बावजूद इसे खोजने में रविवार आधी रात तक का समय लग गया। उन्होंने बताया कि विमान बर्फ में दबा हुआ था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article