'ट्रंप टैरिफ' पर तनाव के बीच अलास्का में भारत-अमेरिका दिखा रहे अपना दम; एक साथ चल रहा सैन्य अभ्यास

India US Joint Military Exercise: भारत और अमेरिका के बीच अलास्का में एक से 14 सितंबर के बीच सैन्य अभ्यास हो रहा है। चौदह दिवसीय ‘भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2025’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और ‘टैरिफ’ नीतियों को लेकर नई दिल्ली और वाशिंगटन के मध्य तनावपूर्ण संबंधों के बीच आयोजित हो रहा है।

India US Joint Military Exercise

भारत-अमेरिका के बीच हो रहा सैन्य अभ्यास (फोटो साभार: PIB)

कौन सी रेजिमेंट के जवान हुए शामिल

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अभ्यास में भारत की ओर से मद्रास रेजिमेंट के जवान भागीदारी कर रहे हैं। युद्ध अभ्यास में तोपखाने, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत उपयोग शामिल है। दो हफ्तों तक चलने वाले युद्धाभ्यास में हेलीकॉप्टर संचालन, निगरानी संसाधनों और मानवरहित हवाई प्रणालियों का इस्तेमाल, रॉक क्राफ्ट, पर्वतीय युद्ध, चिकित्सा सहायता सहित कई सामरिक अभ्यास किए जाएंगे।

End of Feed