Russia Ukraine War : अब तक यूक्रेन का साथ दे रहे अमेरिका ने उसे अपना अब्राम टैंक देने से इनकार कर दिया है। यूक्रेन को अब्राम टैंक न देने के पीछे अमेरिका किस तरह का तर्क गिना रहा है, वह अजीब है। अमेरिका का कहना है कि इतनी ठंड में उसके टैंक काम नहीं करेंगे। तो वहीं रूस के ताबड़तोड़ हमलों से पीछे हटने पर मजबूर हो रहे यूक्रेन में नई जान फूंकने के लिए ब्रिटिश हेलिकॉप्टर पहुंच गए हैं। ब्रिटिश सी किंग हेलिकॉप्टर पहुंचने के बाद यूक्रेन की सेना जीत का दाव कर रही है। ब्रिटिश सी किंग हेलिकॉप्टर को सबमरीन किलर के तौर पर जाना जाता है और माना जा रहा है जमीन से हटकर अब यूक्रेन लड़ाई को समंदर की तरफ शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहा है।
Russia Ukraine War : पहले यूक्रेन को युद्ध की आग में झोंका, अब अपना टैंक देने से अमेरिका का इंकार
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 23, 2023, 07:00 PM IST
Russia Ukraine War : यूक्रेन के बाखमुत में भीषण संग्राम छिड़ा हुआ है। रूस की सेना धीरे-धीरे कर आगे बढ़ रही है। रूस ने दावा किया है कि उसने बाखमुत के 9 किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया है। बाखमुत शहर पर भी रूस की सेना तेजी से हमले कर रही है।
End of Feed
