इधर ट्रंप और जेलेंस्की ने की मुलाकात; उधर रूस ने कुर्स्क क्षेत्र से सभी यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ा!

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को वेटिकन सिटी में मुलाकात की। इस बीच, यूकेन के सभी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खेदड़ दिया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को यह दावा किया।

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को वेटिकन सिटी में मुलाकात की। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस से लगभग दो माह बाद हुई जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस बीच, यूकेन के सभी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खेदड़ दिया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को यह दावा किया। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Trump Zelenskyy

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

यूक्रेन पर रूस ने रातभर बरपाया कहर

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन में रातभर हुए रूसी हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की वेटिकन सिटी में मुलाकात कर रहे थे। यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा शहर में हुए हमले में दो लोगों की, जबकि निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि रूसी हमले में 88 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़की सहित छह लोग घायल हो गए।

End of Feed