दुनिया

TikTok Ban: इस देश ने 'टिकटॉक' को बंद करने का किया फैसला, वजह है बेहद नाजुक

TikTok Ban in Albania: प्रधानमंत्री एडी रामा ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ एक बैठक में कहा कि टिकटॉक 'सभी के लिए पूरी तरह से बंद किया जाएगा... अल्बानिया गणराज्य में टिकटॉक उपलब्ध नहीं होगा।'रामा ने कहा कि यह फैसला अगले साल से लागू होगा।

Image

अल्बानिया में टिकटॉक बैन

TikTok Ban in Albania: अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने वीडियो सेवा 'टिकटॉक' (TikTok) पर खासकर बच्चों में हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसे एक साल के लिए बंद किए जाने की शनिवार को घोषणा की, अल्बानियाई अधिकारियों ने नवंबर के मध्य में टिकटॉक पर शुरू हुए झगड़े के बाद एक किशोर की दूसरे किशोर द्वारा चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शिक्षकों और अभिभावकों के साथ 1,300 बैठक कीं।

वहीं टिकटॉक ने चाकू घोंपने वाले किशोर के मामले पर 'अल्बानिया सरकार से तत्काल स्पष्ट जानकारी' मुहैया कराने को कहा है।कंपनी ने कहा कि उसे 'इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि अपराधी या पीड़ित का 'टिकटॉक अकाउंट' था और कई रिपोर्ट ने वास्तव में पुष्टि की है कि इस घटना से जुड़े वीडियो टिकटॉक पर नहीं बल्कि किसी अन्य मंच पर साझा किए गए थे।'

स्थानीय शोधकर्ताओं के अनुसार देश में टिकटॉक इस्तेमाल करने वालों में बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article