दुनिया

इस देश में बंद होगा टिकटॉक का कार्यालय, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला

Tiktok: कनाडा ने बुधवार को टिकटॉक के कनाडाई कारोबार को बंद करने की घोषणा की। टिकटॉक युवा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन इसके चीनी स्वामित्व की वजह से यह आशंका जताई गई है कि चीन इसका इस्तेमाल पश्चिमी उपयोगकर्ताओं का डेटा एकत्र करने या चीन समर्थक बयानों और गलत सूचनाओं को फैलाने के लिए कर सकता है।

Image

टिकटॉक

Photo : iStock

Tiktok: कनाडा ने बुधवार को टिकटॉक के कनाडाई कारोबार को बंद करने की घोषणा की। चीन की कंपनी की राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा के बाद कनाडा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि वह इस ऐप तक पहुंच को ब्लॉक नहीं करेगा। उद्योग मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि इसका उद्देश्य टिकटॉक टेक्नोलॉजी कनाडा इंक द्वारा स्थापित बाइटडांस से संबंधित जोखिमों को दूर करना है।

क्या Tiktok नहीं डाउनलोड कर पाएंगे लोग?

शैम्पेन ने कहा, "सरकार कनाडाई लोगों की टिकटॉक एप्लिकेशन तक पहुंच या उनकी कंटेंट बनाने की क्षमता को ब्लॉक नहीं कर रही है। सोशल मीडिया एप्लिकेशन या मंच का उपयोग करने का निर्णय एक व्यक्तिगत पसंद है।" शैम्पेन ने कहा कि कनाडाई लोगों के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सहित अच्छी साइबर सुरक्षा कार्यप्रणाली को अपनाना महत्वपूर्ण है। टिकटॉक कनाडा ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

टिकटॉक युवा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन इसके चीनी स्वामित्व की वजह से यह आशंका जताई गई है कि चीन इसका इस्तेमाल पश्चिमी उपयोगकर्ताओं का डेटा एकत्र करने या चीन समर्थक बयानों और गलत सूचनाओं को फैलाने के लिए कर सकता है। टिकटॉक का स्वामित्व बाइटडांस के पास है, जो एक चीनी कंपनी है जिसने 2020 में अपना मुख्यालय सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article