दुनिया

सिर्फ हिंदू-सिख ही नहीं, मुसलमान भी पाकिस्तान में नहीं हैं सुरक्षित, इबातगाह पर हमला, मीनारें ध्वस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 07:30 PM IST

Pakistan Ahmadiyya Muslim: पाक अधिकृत कश्मीर में शनिवार को कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने में अहमदिया समुदाय के इबादतगाह पर हमला कर दिया। उनकी मीनारों को ध्वस्त कर दिया।

Image

पीओके में अहमदिया समुदाय के धार्मिक स्थल पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Pakistan Ahmadiyya Muslim: पाकिस्तान में आए दिन हिंदुओं और सिखो पर हमलें की खबर आती रहती है। मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमला किया जाता रहा है, लेकिन अब वहां मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। वहां एक मुस्लिम समुदाय, दूसरे मुस्लिम समुदाय के खून का प्यासा हो गया है। अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों पर पाकिस्तान में लगातार हमला किया जा रहा है, उनके धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं।

अहमदिया समुदाय पर हमला

मिली जानकारी के पाक अधिकृत कश्मीर में शनिवार को कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने में अहमदिया समुदाय के इबादतगाह पर हमला कर दिया। उनकी मीनारों को ध्वस्त कर दिया।

जान बचाकर भागे लोग

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी अमीर महमूद ने शनिवार को पीटीआई को बताया- "तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य कहे जाने वाले 30 से अधिक उपद्रवियों ने शुक्रवार को कोटली जिले के डोलियान जाटान में अहमदी धार्मिक स्थल पर हमला किया। वहां पर मौजूद अहमदी समुदाय के लोग अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गये, जबकि उपद्रवियों ने इबादतगाह की मीनारों को ध्वस्त कर दिया।"

40 हमले

उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच इस तरह के कम से कम 40 हमले हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपद्रवी मोटरसाइकिलों पर आए थे और इबादतगाह की मीनारों ध्वस्त करने के बाद नारे लगाते हुए चले गए। इस इबादतगाह का निर्माण 1954 में हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article