कतर के बाद ईरान के निशाने पर अबू धाबी, मिसाइल का मलबा गिरने के बाद गैस संयंत्र में कामकाज ठप

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल, जॉर्डन, इराक और उन खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इन हमलों से जान-माल का नुकसान हुआ है और वैश्विक बाजारों तथा विमानन सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

Iran target gas facility : ईरान के निशाने पर अब खाड़ी देशों के गैस संयंत्र आ गए हैं। कतर के बाद उसने अबू धाबी के गैस संयंत्र पर हमले किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने अपने हाबशान गैस संयंत्र में कामकाज रोक दिया है। हवा में मिसाइल को निष्क्रिय किए जाने के बाद उसका मलबा संयंत्र के भीतर गिरा जिसके बाद अधिकारियों ने संयंत्र में गैस उत्पादन रोक दिया। बाब ऑयल फील्ड को भी निशाना बनाया गया।

qatar

खाड़ी देशों के गैस संयंत्रों पर ईरान के हमले।

नए हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

एक बयान में, अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। क्षेत्रीय तनाव तब से लगातार बढ़ता जा रहा है जब इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमला किया था, जिसमें अब तक लगभग 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें उस समय के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल थे।

End of Feed