जानलेवा हमले के एक दिन बाद RNC में शामिल होने को मिलवाउकी पहुंचे ट्रंप, आधिकारिक रूप से चुने जाएंगे राष्ट्रपति पर के उम्मीदवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 02:04 PM IST

Donald Trump : ट्रंप ने बताया था कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में एक गोली लगी थी। उनके सहयोगियों ने बताया कि वह ठीक हैं और ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ के लिए रविवार शाम को मिलवाउकी पहुंच गए हैं।

Donald Trump : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रचार अभियान में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद रिपबल्किन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में शामिल होने के लिए रविवार को मिलवाउकी पहुंचे। मिलवाउकी में सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय आरएनसी के दौरान हजारों रिपब्लिकन ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए एकजुट होंगे। ट्रंप (78) शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके कान पर चोट आई। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप की रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के मद्देनजर आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

donald trump

आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने जाएंगे ट्रंप।

आरएनसी को संबोधित करेंगे ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति ने इस हमले के बाद रविवार को देशवासियों से एकता की अपील की। ट्रंप ने रविवार तड़के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह हत्या के प्रयास के मद्देनजर अपनी यात्रा दो दिन के लिए टालने पर विचार कर रहे थे, लेकिन 'अब उन्होंने फैसला किया है कि वह एक बंदूकधारी या संभावित हत्यारे को कार्यक्रम टालने या कुछ और करने की अनुमति नहीं दे सकते।' पूर्व राष्ट्रपति के बृहस्पतिवार रात को आरएनसी को संबोधित करने की संभावना है।

End of Feed