तालिबान में ब्यूटी सैलूनों पर प्रतिबंध, अफगानिस्तान में सड़क पर उतरीं महिलाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2023, 09:18 PM IST

Afghanistan: ​तालिबान ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे अफगानिस्तान में सभी सैलून को अपना व्यवसाय और दुकानें बंद करने के लिए एक महीने का समय दे रहे हैं। इस आदेश के महिला उद्यमियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने चिंता जताई है।

Afghanistan: तालिबान द्वारा देशभर में ब्यूटी सैलून बंद करने के आदेश के बाद दर्जनों अफगान महिलाओं ने बुधवार को प्रतिबंध का विरोध किया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पानी की बौछार की, स्टन गन का इस्तेमाल किया और हवा में गोलियां चलाईं।

Afghanistan Women

अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलूनों पर प्रतिबंध

दरअसल, तालिबान ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे अफगानिस्तान में सभी सैलून को अपना व्यवसाय और दुकानें बंद करने के लिए एक महीने का समय दे रहे हैं। इस आदेश के महिला उद्यमियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने चिंता जताई है। तालिबान का कहना है कि वे सैलून को गैरकानूनी घोषित कर रहे हैं क्योंकि वे कथित तौर पर इस्लाम द्वारा निषिद्ध सेवाएं प्रदान करते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा करते हैं।

End of Feed