दुनिया

Pakistani Seema Haider: पाकिस्तान के कराची में पड़ोसियों ने सीमा हैदर के कई बड़े राज खोले!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 19, 2023, 04:47 PM IST

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोज कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के कराची में सीमा के पड़ोसियों ने उसके बारे में क्या कहा, जानें ये सब

Pakistani Seema Haider Latest News: पाकिस्तान के कराची में सीमा हैदर को उसके पति गुलाम हैदर ने एक घर गिफ्ट किया था, यहां रहने वाले पड़ोसियों ने सीमा हैदर के बारे में काफी कुछ बताया है उनका कहना है कि सीमा ने जो किया है वो गलत है, हालांकि ये उसका अपना फैसला है।

वहीं उसके कुछ पड़ोसियों का कहना है कि सीमा भले ही भारत में रहे लेकिन उसके बच्चों को पाकिस्तान आना चाहिए, गौर हो कि सीमा हैदर भारतीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर है और उससे पूछताछ की जा रही है।

तीसरे फोन से खुलेंगे सारे राज!

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। भारतीय जांच एजेंसियों की जांच में सीमा से जुड़े नए-नए राज सामने आ रहे हैं। इस बीच सीमा का तीसरा फोन यूपी ATS की रडार पर है, जिसमें सिम न होने के बावजूद सीमा ने अपने पास रखा था। सीमा के इस तीसरे फोन को लेकर यूपी एटीएस जल्द कई बड़े खुलासे कर सकती है।

ATS को शक है कि इस फोन में सीमा के कई राज छुपे हैं

सीमा का तीसरा फोन यूपी ATS की रडार पर है, जिसमें सिम न होने के बावजूद सीमा ने अपने पास रखा था। यूपी एटीएस को शक है कि इस फोन में सीमा के कई राज छुपे हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से तीसरे मोबाइल के डेटा को जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश जारी है। इस मोबाइल के बारे में सीमा सही से जवाब नहीं दे पा रही है और सवालों को गोलमोल घुमा रही है। पूछताछ में सीमा मोबाइल को लेकर हर बार अलग-अलग जवाब दे रही है।

कई बार उसने अपने बयान भी बदले

सीमा को नेपाल के बारे में इतना कैसे पता है, वो कैसे जानती थी कि वो नेपाल के रास्ते भारत मे दाखिल हो सकती है? इन सवालों का जवाब उसने घुमा-फिरा कर दिया। कई बार उसने अपने बयान भी बदले। इसके अलावा कई सवालों पर सीमा ने चुप्पी साध रखी है। फोन कैसे टूटा? इसका संतोषजनक जवाब सीमा के पास नहीं है।

पाकितान से भारत तक आने में सीमा हैदर ने 12 लाख रुपये खर्च किए

मई से पहले का सारा डाटा डिलीट क्यों किया? इस सवाल के जवाब में सीमा ने फोन हैंग होने का हवाला दिया। सचिन ने सीमा को पाकिस्तान में रहते हुए कब कब पैसे भेजे? नेपाल में किसी और के फोन का नेट इस्तमाल कर सीमा ने सचिन से पैसे मंगवाए, वो शख्स कौन है, उसके बारे में सीमा के पास कोई जानकारी नहीं है। पाकितान से भारत तक आने में सीमा हैदर ने 12 लाख रुपये खर्च किए, पैसा कहां-कहां खर्च किया गया? इस तरह के सवालों पर सीमा हैदर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। एटीएस सूत्रों के मुताबिक सीमा जिन सवालों का जबाब दे रही है वो ऐसे लग रहा है जैसे कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हो। सीमा ने अलग-अलग नाम से अपनी प्रोफाइल क्यों बनाई? इसका संतोषजनक जवाब ATS को नहीं मिला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article