दुनिया

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर काउंटर अटैक, कई स्थानों को बनाया निशाना; 19 सैनिकों की मौत

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वक्त से गर्मागर्मी हो रही है और दिन-प्रतिदिन स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ी जा रही है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसके बलों ने पिछले हफ्ते देश पर हुए घातक हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के अंदर कई स्थानों पर हमले किये।

Image

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर काउंटर स्ट्राइक

Photo : AP

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वक्त से गर्मागर्मी हो रही है और दिन-प्रतिदिन स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ी जा रही है। पाकिस्तान की ओर से हो रही एयर स्ट्राइक का बदला लेते हुए अफगानिस्तान ने पड़ोसी देश के कई स्थानों को निशाना बनाया है।

अफगानिस्तान का पलटवार

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसके बलों ने पिछले हफ्ते देश पर हुए घातक हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के अंदर कई स्थानों पर हमले किये।

पाकिस्तान ने गत मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट करने और विद्रोहियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।

अफगानिस्तान ने कैसे लिया बदला?

तालिबान के रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को 'एक्स' पर पोस्ट की गई टिप्पणियों में कहा गया कि उसकी सेनाओं ने पाकिस्तान के उन स्थानों को निशाना बनाया, जिन्हें अफगानिस्तान पर हमलों की योजना और समन्वय से जुड़े तत्वों एवं उनके समर्थकों के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजामी ने हमलों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि हमलों को कैसे अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि दोनों तरफ से कोई हताहत हुआ है या नहीं।

कितने लोगों ने गंवाई जान?

तालिबान समर्थक मीडिया संगठन 'हुर्रियत डेली न्यूज' ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलों में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और हिंसा में तीन अफगान नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई।

आयोजक रशीदुल्लाह हमदर्द के अनुसार, लोगों ने देश के दक्षिणपूर्वी खोस्त प्रांत में अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई का जश्न मनाया। अपनी खुशी का इजहार करने और पाकिस्तान के खिलाफ अफगान सेना के प्रति अपने समर्थन को व्यक्त करने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। खोस्त के पड़ोसी पक्तिका को पिछले सप्ताह निशाना बनाया गया था। हमदर्द ने कहा, ‘‘वे सभी पाकिस्तान की इस कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article