दुनिया

अफगानिस्तान में दो सड़क हादसों में महिलाओं, बच्चों सहित 50 की मौत; 76 अन्य घायल

Afghanistan Road Accident: अफगानिस्तान में दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 76 लोग घायल हो गए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। मृतकों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

Image

रोड एक्सीडेंट

Photo : iStock

Afghanistan Road Accident: अफगानिस्तान में दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 76 लोग घायल हो गए। एक सरकारी प्रवक्ता हाफिज उमर ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात काबुल-कंधार राजमार्ग पर एक यात्री बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई, जबकि दूसरी दुर्घटना उसी राजमार्ग पर दूसरे इलाके में हुई।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

उन्होंने बताया कि घायलों को गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। उमर ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को काबुल स्थानांतरित किया गया है और मृतकों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

आए दिन होते हैं ऐसे हादसे

बता दें कि अफगानिस्तान में सड़क की खराब स्थिति और चालक की लापरवाही की वजह से ऐसी दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। इसके बावजूद स्थिति में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं होता है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article