New Year Eve: UAE में इस बार होगी रिकॉर्ड तोड़ आतिशबाजी, 50 मिनट तक रोशन होगा आसमान

New Year Eve: साल 2024 अलविदा कहने को तैयार है और दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। ऐसे में इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नए साल का जश्न देखने लायक होगा। अबू धाबी में शेख जायद महोत्सव में नए साल की पूर्व संध्या पर 50 मिनट तक दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी पूरी योजना तैयार हो चुकी है।

New Year Eve: साल 2024 अलविदा कहने को तैयार है और दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। ऐसे में इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नए साल का जश्न देखने लायक होगा। बता दें कि यूएई के अबू धाबी में नए साल की पूर्व संध्या पर शानदार आतिशबाजी आप सभी को चकाचौंध कर देगी। बता दें कि अबू धाबी की आतिशबाजी कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। साथ ही नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए जाएंगे।

new year fireworks

नए साल का जश्न

सबसे बड़ा आतिशबाजी शो

गल्फ न्यूज के मुताबिक, अबू धाबी में शेख जायद महोत्सव में नए साल की पूर्व संध्या पर 50 मिनट तक दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी पूरी योजना तैयार हो चुकी है। जिसका उद्देश्य छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना है जिसमें 20 मिनट से अधिक समय तक 6,000 ड्रोन का एरियल शो शामिल हैं।

End of Feed