अध्यात्म

Hindu New Year 2025: साल 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है? जानिए सही डेट

Hindu New Year 2025 (हिंदू नव वर्ष 2025): हिंदू नव वर्ष या नव-सवंत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस दिन नये साल के आरंभ की खुशी में महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। तो वहीं चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी इस दिन से शुरू होता है। जानिए 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

Image

Hindu New Year 2025

Hindu New Year 2025 (हिंदू नव वर्ष 2025): पंचांग अनुसार हिंदुओं का नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि पर्व भी शुरू हो जाता है। महाराष्ट्र तथा कोंकण के लोग नव वर्ष के पहले दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाते हैं। तो वहीं आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्णाटक में इस दिन युगादी पर्व मनाया जाता है। बता दें हिंदू वर्ष 2025 विक्रम सम्वत 2082 कालयुक्त के नाम से जाना जाएगा। चलिए आपको बताते हैं 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

हिंदू नव वर्ष 2025

हिंदू नव वर्ष 2025 प्रारंभ30 मार्च 2025, रविवार
शक सम्वत1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत2082 कालयुक्त

हिंदू नव वर्ष के पहले दिन मनाए जाने वाले त्योहार

स्थानत्योहार
गोवा और केरलसंवत्सर पड़वो
कर्नाटकयुगाड़ी
आन्ध्र प्रदेश और तेलंगानाउगाड़ी
कश्मीरीनवरेह
मणिपुरसजिबु नोंगमा पानबा या मेइतेई चेइराओबा
महाराष्ट्र गुड़ी पड़वा

हिंदू नव वर्ष से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ

हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू हो जाता है। 2025 में चैत्र नवरात्रि का त्योहार 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है।

राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article