आबूधाबी के BAPS हिंदू मंदिर में उमड़ा भक्तों का रेला, पहले ही रविवार पहुंचे 65 हजार लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 12:37 PM IST

इस दौरान अभिषेक और आरती के धार्मिक अनुष्ठानों ने कई लोगों को भावुक कर दिया। कई लोग मंदिर की जटिल वास्तुकला से भी हैरत में थे।

BAPS Hindu Mandir: आबूधाबी में हाल ही में खोले गए बीएपीएस हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। जनता के लिए मंदिर के दरवाजे खोलने के साथ ही यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले रविवार को ही यहां 65,000 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे। जैसे ही मंदिर खुला बसों और गाड़ियों में सवार होकर 40,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे और सुबह पूजा-अर्चना की। शाम को 25,000 से अधिक लोग आए। भक्त 2000 के समूह में एकत्रित हुए और बिना किसी धक्का-मुक्की के धैर्यपूर्वक कतार में लगे रहे।

Abu dhabi mandir

अबूधाबी मंदिर में भक्तों का रेला

65,000 से अधिक लोगों ने दर्शन किए

रविवार को 65,000 से अधिक लोगों ने मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। मंदिर में कातर में खड़े श्रद्धालु चुपचाप आगे बढ़ते हुए रहे और खुद को धन्य महसूस किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने अच्छे प्रबंधन के लिए बीएपीएस स्वयंसेवकों और मंदिर के कर्मचारियों की प्रशंसा की। अबू धाबी के सुमंत राय ने कहा, मैंने हजारों लोगों के बीच ऐसा अद्भुत क्रम कभी नहीं देखा। मुझे चिंता थी कि मुझे घंटों इंतजार करना पड़ेगा और मैं शांति से दर्शन नहीं कर पाऊंगा, लेकिन हमने अद्भुत दर्शन किए और बेहद संतुष्ट हुए। सभी BAPS स्वयंसेवकों और मंदिर कर्मचारियों को सलाम।

End of Feed