मास्को में सेर्गेई लावरोव से मिले जयशंकर, बोले-वैश्विक चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर हुई व्यापक बातचीत

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश उन्हें सौंपा।

S Jaishankar: रूस की यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर की सोमवार को मास्को में अपने रूसी समकक्ष सेर्गेई लावरोव से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि लावरोव के साथ उनकी द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दों, वैश्विक चुनौतियों एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। सोशल मीडिया एक्स पर जयशंकर ने कहा कि 'आज शाम रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ उनकी व्यापक मुद्दों पर बातचीत हुई।'

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं जयशंकर

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश उन्हें सौंपा। जयशंकर रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को 27वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक के नतीजों की जानकारी दी और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

End of Feed