Singapore Airlines: सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट की बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग, 1 की मौत, 30 घायल

Singapore Airlines Emergency Landing: सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में 'गंभीर अशांति' से 1 की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है लंदन-सिंगापुर फ्लाइट की बैंकॉक में आपात लैंडिंग हुई।

Singapore Airlines Emergency Landing: सिंगापुर एयरलाइन ने कहा कि लंदन से आने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान को गंभीर अशांति के कारण मंगलवार को बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई और घायल होने की सूचना है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, बोइंग 777-300ER विमान 211 यात्रियों और 18 चालक दल के साथ सिंगापुर जा रहा था, जब इसकी आपातकालीन लैंडिंग हुई।

Singapore Airlines Emergency Landing_

सिंगापुर एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग

बताया जा रहा है कि सिंगापुर एयरलाइन की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस हुआ जिसकी वजह से एक यात्री की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी, इस दौरान तेज झटकों की वजह से एक पैसेंजर की मौत हो गई।

End of Feed