बदहाल पाकिस्तान की चरमराई व्यवस्था, थाने में ही पुलिसकर्मी ने की ईशनिंदा के आरोपी की हत्या

Pakistan: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बृहस्पतिवार को एक थाने में पुलिसकर्मी ने ईशनिंदा के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भीड़ से ईशनिंदा के आरोपी को पुलिस ने बचाया।
  • भीड़ से बचाने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • व्यक्ति पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप।

Pakistan: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बृहस्पतिवार को एक थाने में पुलिसकर्मी ने ईशनिंदा के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Firing

ईशनिंदा के आरोपी की हत्या

मारे गए व्यक्ति की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को उग्र भीड़ से बचाया था और उसे अपने साथ ले गई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लोगों का दावा था कि व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है।

End of Feed