दुनिया

Vietnam Storm Yagi: वियतनाम में तूफान यागी ने मचाया कोहराम, मौत का आंकड़ा पहुंचा 197 के पार; 128 लोग लापता

Vietnam Storm Yagi: वियतनाम में यागी तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। इसके चलते मरने वालों का आंकड़ा अब 197 पहुंच गया है। जबकि अभी भी 128 लोग लापता है। बचाव टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए ऑपरेशन चला रहे है।

Image

वियतनाम में तूफान यागी ने मचाया तबाही

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Storm Yagi: वियतनाम में तूफान यागी ने भारी तबाही मचाई है। वियतनाम के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ के बाद हजारों लोग छतों पर फंसे रहे और सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। जबकि 128 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान की वजह से इतनी भारी बारिश हुई है कि दशकों में पहली बार बाढ़ आई है। उफनती और तेज बहती रेड नदी के किनारे वाले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नावों में बैठकर अपना घर खाली करना पड़ रहा है।

वियतनाम में सहायता पैकेज की घोषणा

इस बीच वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने आपातकालीन सहायता पैकेज की घोषणा की है। बता दें, तूफान यागी ने उत्तरी वियतनाम के औद्योगिक केंद्रों में भी व्यवधान पैदा किया है, जिसमें कई कारखानों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। लाखों घरों में बिजली गुल है और कई क्षेत्रों का फोन नेटवर्क कट गया है। तूफान यागी के चलते कारखानों की छतें उखड़ गई हैं और भारी बारिश के कारण उत्पादन संयंत्रों में पानी भर जाने के कारण काम ठप हो गया है। वियतनाम मौसम विज्ञान एजेंसी ने बाढ़ और भूस्खलन के जोखिम की भी चेतावनी जारी की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article