दुनिया

पिता करता था यौन उत्पीड़न, बेटियों ने गुस्से में कर दिया आग के हवाले

Sexual Harassment of Daughter: अधिकारियों ने मामला दर्ज कर दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक की दो पत्नियों को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Sexual Harassment of Daughter in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में दो किशोरियों ने अपने पिता को रस्सियों से बांधकर आग लगा दी। पीड़ित की पहचान अली अकबर के रूप में हुई जिसने गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बेटियों ने बाप को जलाने की बात स्वीकार की है। उनका आरोप है कि मृतक उनका यौन उत्पीड़न करता था।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित 45 वर्षीय अली अकबर की तीन शादियां हुई थीं और उसके कुल बारह बच्चे थे। उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वह अपनी दो जीवित पत्नियों और बच्चों के साथ किराए के घर में रह रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपना अपराध पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है। उनका कहना है कि पिता ने उनका यौन शोषण किया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तो उसकी दो नाबालिग बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह बुरी तरह जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि अकबर की दोनों पत्नियों और उनकी बेटियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया और एक सुनियोजित रणनीति के तहत अकबर को आग लगा दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article