9/11 आतंकी हमले से पहले FBI के पास था अहम साक्ष्य? अल-कायदा के आतंकी से सऊदी के नागरिक का कनेक्शन आया सामने

सऊदी अरब का नागरिक बयूमी 1994 में सैन डिएगो आया। अमेरिका में उसने बताया कि वह अंग्रेजी सीखने आया है लेकिन अदालती दस्तावेजों के मुताबिक उसने पढ़ाई लगभग छोड़ ही दी थी और इसकी जगह धार्मिक गतिविधियों के आयोजन में जुट गया।

9/11 Attack: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बीबीसी की जांच के मुताबिक एक नए वीडियो में सऊदी अरब का नागरिक ओमर अल-बयूमी आतंकवादी संगठन अल-कायदा के भविष्य के नेता अनवर अल-अवलाकी को अपने आगोश में भरे हुए और उसके साथ पेंटबाल एक्सरसाइज करता नजर आया है। हैरान करने वाली बात है कि फेडरल जांच ब्यूरो (FBI) ने 9/11 हमले के बाद इस सऊदी नागरिक बयूमी से पूछताछ की थी। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद जांच एजेंसी पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। यह पूछा जा रहा है कि क्या एफबीआई ने इस वीडियो साक्ष्य को जानबूझकर दबाया? और क्या FBI ने जानबूझकर सऊदी अरब का कनेक्शन सामने नहीं आने दिया?

FBI

25 साल पहले अमेरिका में अल-कायदा ने किया आतंकवादी हमला।

1994 में सैन डिएगो आया बयूमी

सऊदी अरब का नागरिक बयूमी 1994 में सैन डिएगो आया। अमेरिका में उसने बताया कि वह अंग्रेजी सीखने आया है लेकिन अदालती दस्तावेजों के मुताबिक उसने पढ़ाई लगभग छोड़ ही दी थी और इसकी जगह धार्मिक गतिविधियों के आयोजन में जुट गया। बयूमी की कट्टरपंथी गतिविधियों को लेकर FBI को 1998 से ही उस पर शक था लेकिन तब की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। 2000 में, लॉस एंजेलिस के एक रेस्टोरेंट में बयूमी की मुलाकात दो हाईजैकर्स नवाफ अल-हजमी और खालिद अल-मिहधर से हुई। बयूमी का दावा था कि ये मुलाकात महज इत्तेफाक थी। उसने पास की टेबल पर उन्हें अरबी बोलते सुना, और बातचीत शुरू हो गई।

End of Feed