ग्रीनलैंड विवाद को लेकर ट्रंप ने चलाया 'टैरिफ' वाला चाबुक, 8 यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान

Greenland Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह फरवरी से 8 यूरोपीय देशों से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। साथ ही उन्होंने भविष्य में इसे बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने की बात कही है।

Greenland Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह फरवरी से 8 यूरोपीय देशों से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स और फिनलैंड पर यह टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड की 'पूर्ण और सम्पूर्ण खरीद' को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

दुनियाभर के देशों को धमका चुके हैं ट्रंप

इससे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का समर्थन नहीं करने वाले देशों पर शुल्क लगाकर उन्हें दंडित किया जा सकता है। दरअसल, ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड को कब्जे में लेने की बात कह रहे हैं। ग्रीनलैंड, नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) का एक अर्ध स्वायत्त क्षेत्र है और ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आर्कटिक द्वीप पर अमेरिका के नियंत्रण से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है।

End of Feed