ताइवान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता हुई दर्ज, तीन दिन पहले भी हुआ था ऐसा

ताइवान में एक सप्ताह के भीतर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र समुद्र के लगभग 32 किलोमीटर पूर्व में था और गहराई करीब 73 किलोमीटर थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार,इस भूकंप को जापान,फिलीपींस और चीन में भी महसूस किया गया।

ताइवान में देर रात काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई है।यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:05 बजे ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के पास यिलान काउंटी के करीब आया, जिसका केंद्र समुद्र के लगभग 32 किलोमीटर पूर्व में था और गहराई करीब 73 किलोमीटर थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार,इस भूकंप को जापान,फिलीपींस और चीन में भी महसूस किया गया।

भूकंप

भूकंप

भूकंप के झटके ताइवान की राजधानी ताइपे तक महसूस हुए और कई इमारतें हिलने की खबरें मिलीं। हालांकि,ताइपे सिटी सरकार ने कहा है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में कोई बड़ा नुकसान या भारी क्षति की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी ने भूकंप के बाद तत्काल जांच और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। भूकंप के चलते जनता को सुरक्षित रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

End of Feed