दुनिया

सूडान में हैजे का कहर, तीन दिनों में 58 की मौत, 1250 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

सूडान का एक पूरा शहर हैजे की चपेट में है। सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है। हैजे से पिछले तीन दिनों में 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

सुडान में तेजी से फैल रहा है हैजा (फाइल फोटो)

Photo : AP

सूडान इस समय हैजे की चपेट में है। एक के बाद एक इलाके के लोग हैजा से ग्रसित हो रहे हैं, जिसके कारण अबतक 58 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सूडान में हैजा का प्रकोप समय-समय पर होता रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां स्वच्छ पानी की कमी, खराब जलवायु और स्वच्छता की स्थिति खराब होती है। सूडान में स्वास्थ्य सेवाएं और जल स्वच्छता में सुधार करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन हैजा के प्रकोप के दौरान बहुत सारे लोग प्रभावित होते हैं।

कोस्ती में हैजे का प्रकोप

सूडान के एक शहर में हैजा फैलने से पिछले तीन दिनों में 58 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 1,300 व्यक्ति बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है।

कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के कारण जल संयंत्र बंद

उन्होंने बताया कि सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के कारण शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, इसलिए दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार और शनिवार के बीच हैजा के कारण 58 लोगों की मौत हुई और 1,293 व्यक्ति बीमार हो गए हैं।

कैसे होता है हैजा

हैजा (Cholera) एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो पानी और भोजन के माध्यम से फैलती है। हैजा, Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के कारण होती है और यह तीव्र दस्त, उल्टी और पानी की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। यदि सही इलाज न मिले, तो यह जीवन के लिए खतरे की स्थिति पैदा कर सकती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article