दुनिया

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस की हालत हुई बहुत खराब, कभी भी बिगड़ सकती है स्थिति; पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में हैं भर्ती

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य में सुधार होता नहीं दिख रहा है, शनिवार को उनकी तबीयत और खराब हो गई है। पोप फ्रांसिस पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

Image

पोप फ्रांसिस की तबीयत और बिगड़ी

Photo : AP

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस की हालत काफी बिगड़ गई है। पोप फ्रांसिस पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है, पहले उनकी स्थिति में सुधार की खबरें थीं, लेकिन अब उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पोप फ्रांसिस की तबीयत में सुधार नहीं दिख रहा है।

पोप फ्रांसिस को कौन सी बीमारी

पोप फ्रांसिस की हालत शनिवार को गंभीर हो गई और उन्हें लंबे समय तक दमा संबंधी श्वास समस्या बनी रही, जिसकी वजह से उन्हें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई। वेटिकन ने एक बयान में कहा कि फ्रांसिस फेफड़ों के संक्रमण के कारण एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और जांच में पता चला कि उनमें एनीमिया की स्थिति है।

कई समस्याओं से ग्रसित

फ्रांसिस 88 साल के हैं और उन्हें ‘ब्रोंकाइटिस’ की समस्या के बाद 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था और मंगलवार को चिकित्सकों ने उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का निदान किया। इसके साथ ही उनकी श्वास नली में ‘पॉलीमाइक्रोबियल’ संक्रमण भी पाया गया था।

शनिवार को हुई हालत खराब

चिकित्सकों ने कहा है कि फ्रांसिस की हालत बहुत खराब है और उनकी स्थिति किसी भी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि फ्रांसिस के सामने मुख्य खतरा ‘सेप्सिस’ की शुरुआत होना होगा, जो रक्त का एक गंभीर संक्रमण है। पोप की मेडिकल टीम ने कहा कि शुक्रवार तक किसी भी तरह के ‘सेप्सिस’ का कोई संकेत नहीं मिला तथा विभिन्न दवाओं के सेवन का फ्रांसिस पर असर हो रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article