Afghanistan: तूफान, बारिश और बस दुर्घटना ने लील ली 57 की जान; 400 मकानों को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों की बिजली ठप

Heavy Rainfall: पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि बगलान प्रांत में काबुल और बलख को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के पलट जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तूफान की वजह से लगभग 350 लोग घायल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के चलते 40 की मौत, लगभग 350 घायल।
  • मकान की छत गिरने से एक ही परिवार की पांच जिंदगियां खत्म।
  • जलालाबाद शहर में संचार सेवाएं प्रभावित।

Heavy Rainfall: पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और लगभग 350 लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में एक मुख्य राजमार्ग पर बस के पलट जाने से 17 लोगों की मौत हो गई।

Afghanistan Rain

अफगानिस्तान में भारी बारिश का प्रकोप

तालिबान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान अमर ने पुष्टि की कि नंगरहार प्रांत में सोमवार को आये तूफान के कारण 40 लोगों की मौत हो गई और 347 लोग घायल हो गये है। प्रवक्ता के अनुसार, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed